1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी : भागीदारी संकल्प मोर्चा ने संयुक्त प्रेस वार्ता की, पढ़िए

वाराणसी : भागीदारी संकल्प मोर्चा ने संयुक्त प्रेस वार्ता की, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी : भागीदारी संकल्प मोर्चा ने संयुक्त प्रेस वार्ता की, पढ़िए

भागीदारी संकल्प मोर्चा चुनावी गठबंधन के साथ साथ दिलो का गठबंधन है जो योगी सरकार को हटा कर ही दम लेगी।

सर्किट हॉउस में दिवंगत डॉ सोनेलाल पटेल के जनदिवस पर भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रेसवार्ता को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जन अधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने सम्बोधित किया।

प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए बाबू सिंह कुशवाहा ने बताया कि सोने लाल पटेल की कर्मभूमि पर उनके विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम ये संकल्प मोर्चा आगे बढ़ेगी।

धीरे -धीरे ये पार्टी पहले उत्तर प्रदेश में फिर उसके बाद पड़ोसी राज्यो में चुनाव लड़ने की तैयारी के साथ अन्य बीजेपी विरोधी पार्टियों को मिलाने का काम भी करेगी।

वही सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आगामी बिहार चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री अन्न योजना का छठ पूजा तक विस्तार सिर्फ चुनावी स्टंट है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...