1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी : एक और नया थाना बना लालपुर पांडेयपुर,एडीजी बृजभूषण ने किया उद्घाटन

वाराणसी : एक और नया थाना बना लालपुर पांडेयपुर,एडीजी बृजभूषण ने किया उद्घाटन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी : एक और नया थाना बना लालपुर पांडेयपुर,एडीजी बृजभूषण ने किया उद्घाटन

शासन द्वारा निर्देश मिलने के बाद वाराणसी में नये थाने का उद्घाटन हो गया है।

लालपुर पांडेयपुर थाने के नाम से बनाये गये इस थाने का एडीजी बृजभूषण ने विधिवत उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों संग पूरे थाना परिसर का निरीक्षण भी किया। उद्घाटन के बाद एडीजी बृजभूषण ने बताया कि अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए वाराणसी पुलिस दिन-रात मेहनत कर रही है।

ऐसे में नए सृजित थाने लालपुर पांडेयपुर के बन जाने से अपराधियों और अपराध पर नकेल कसने में आसानी होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...