1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी : सावन के माह में कोरोना ने भक्तों की आस्था पर लगाया लगाम

वाराणसी : सावन के माह में कोरोना ने भक्तों की आस्था पर लगाया लगाम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी : सावन के माह में कोरोना ने भक्तों की आस्था पर लगाया लगाम

देवों के देव महादेव का महीना यानी सावन महीने की शुरुआत आज से हो चुकी है। इस पवित्र महीने में भक्त भगवान शिव को खुश करने के लिए तमाम शिवालयों में पूजा अर्चना करते है।

ऐसे में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक काशीविश्वनाथ धाम में स्थित बाबा का दर्शन पूजन करने भारी संख्या में श्रद्धालु पहुँच कर काशी नगरी को बोल-बम बोल- बम के नारो से गुंजायमान कर देते थे।

लेकिन सावन के पहले सोमवार को ही बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए दर्शनार्थियों को पूरे एहतियात के तौर पर धाम में प्रवेश करने की अनुमति प्रदान की गई है।

जिसके कारण बाहर से आने वाले और स्थानीय दर्शनार्थियों की संख्या न बराबर थी फिर भी जो भक्त जल चढ़ाने के लिए आये थे उनको बिना मास्क धाम के अंदर प्रवेश करने नही करने के साथ समय-समय से हाथों को सेनिटाइज भी कराया जा रहा था।

संक्रमण के खतरे को देखते हुए भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश नही दिया जा रहा है जिससे भक्त फनल के माध्यम से दूर से ही जल चढ़ा रहे है।

प्रशासन ने भारी भीड़ को देखते हुए धाम परिसर के चारो ओर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग और सुरक्षाकर्मियों की भारी संख्या लगाने के साथ समय-समय पर दो गज दूरी के लिए बनाये गए गोले में रहने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...