1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी : गंगा दशहरा के पर्व पर मां गंगा की महा आरती से वंचित रहे श्रद्धालु

वाराणसी : गंगा दशहरा के पर्व पर मां गंगा की महा आरती से वंचित रहे श्रद्धालु

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी : गंगा दशहरा के पर्व पर मां गंगा की महा आरती से वंचित रहे श्रद्धालु

गंगा दशहरा के इस पावन पर्व पर वैदिक रीति से दशाश्वमेध थाने पर तैनात सिद्धार्थ मिश्रा ने पूजन किया।

इसके अलावा गंगा सेवा निधि के पदाधिकारियों ने भी मां गंगा का पूजन किया और यह मन्नत मांगी कि इस महामारी से संसार को जल्द से जल्द राहत मिले।

माँ गंगा की भव्य आरती की गयी और गंगा सेवा निधि द्वारा 501 दीपक जला कर कामना भी की गयी है।

दीपकों से ॐ स्वास्तिक और जय माँ गंगा लिख कर प्रकाश किया गया। गंगा दशहरा के पर्व पर मां गंगा की महाआरती होती थी जिसमें हजारों श्रद्धालु मां गंगा की इस अलौकिक आरती को देखकर भावविभोर होते थे।

चारों तरफ घंटा घड़ियाल और हर हर महादेव के नारों से इलाका गूंज उठता था लेकिन इस लॉक डाउन ने श्रद्धालुओं की आस्था पर ग्रहण लगा दिया।

इस दौरान संस्था के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि जब से लॉक डाउन हुआ है मां गंगाा की आरती तो प्रतिदिन होती है लेकिन श्रद्धालु और पर्यटक आकर मां गंगा की आरती में सम्मिलित नहीं हो पा रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...