उत्तर प्रदेश सरकार के विधायी, न्याय एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने मंदिर के कपाट खुलने के बाद मां विध्यवासिनी का दर्शन किया और विधिवत पूजा की है।
उन्होंने माता से कामना करते हुए जल्द इस महामारी से प्रदेश को निजात दिलाने की मन्नत मांगी है। उन्होंने मां से देश की तरक्की की प्रार्थना भी की है।
उन्होंने नारियल, चुनरी, माला-फूल इत्यादि पूजन सामग्री के साथ विध्यवासिनी माता के गर्भगृह में पहुंचकर कठघरे के बाहर से दर्शन किया।
कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि लॉकडाउन के चलते 101 दिनों तक विध्यवासिनी मंदिर बंद रहा।
इतने दिन बाद मंदिर खुलने पर विध्यवासिनी देवी का दर्शन पाकर बहुत अच्छा लगा। विश्वभर में फैले कोरोना महामारी समाप्त हो, यही हमारी कामना है।