1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी : थाली व डमरु बजाकर ऑटो चालक ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

वाराणसी : थाली व डमरु बजाकर ऑटो चालक ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी : थाली व डमरु बजाकर ऑटो चालक ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

मदन मोहन शर्मा की रिपोर्ट

विभिन्न मांगों को लेकर के ऑटो चालक ने वाराणसी के वरुणा पुल स्थित शास्त्रीघाट पर धरना दिया है।

दरअसल उनका कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा जिस तरह से शहर में ऑटो चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है और जिसको लेकर चालकों से ₹100 – 100 तक वसूले जा रहे हैं।

वहीं जिला प्रशासन द्वारा ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन में चालकों को बांट दिया गया है जिससे काफी परेशानी हो रही है।

इस समय ऑटो चालकों के पास रोटी की बहुत बड़ी समस्या आ गई है। सरकार को जिला प्रशासन को ऑटो चालकों के प्रति भी सोचना होगा।

इस बाबत कई बार जिलाधिकारी व प्रधानमंत्री कार्यालय में भी समस्याओं को लेकर पत्रक दिया जा चुका है लेकिन समाधान नहीं निकला।

आज मजबूरन हम लोग शास्त्री घाट पर अपनी मांगों को लेकर थाली और डमरु बजा कर अपना विरोध दर्ज कराया है और 24 घंटे के अंदर अगर हमारी समस्याओं को नहीं सुना गया तो इसी जगह पर अर्धनग्न होकर हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे।

उसके बावजूद भी अगर हमारी समस्याओं को नहीं सुनी गई तो पूर्ण नग्न होकर पूरे शहर में घूमेंगे। आपको बता दे लगभग 45 सौ ऑटो वाराणसी में है।

सरकार और जिला प्रशासन को इन ऑटो चालकों के हित के लिए भी सोचना होगा क्योंकि ऑटो चालकों के थाली से रोटी निकल चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...