वाराणसी – जमीन वापस की मांग को लेकर अधिवक्ता डीएम पोर्टिको में बैठे आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। अधिवक्ता हरि शंकर पांडे ने बताया कि उनके 16 बिस्वा जमीन पर्यटन विभाग ने बाउंड्री वॉल करा कर जबरन अपने कब्जे में ले लिया है।
जबकि वह जमीन मेरी है। इसको लेकर मैंने कई बार जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों को भी पत्रक के माध्यम से अवगत कराया।
लेकिन वह भी सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन आज हम अपने अधिवक्ता सहयोगी के साथ कफन ओढ़ कर जिलाधिकारी वोटिको में आमरण अनशन पर बैठे हैं।
जब तक हमें हमारी जमीन वापस नहीं मिल जाएगी। तब तक हम यहां आमरण अनशन पर बैठे रहेंगे। अधिवक्ता हरिशंकर पांडे के समर्थन में सैकड़ों अधिवक्ता उतर आए और जिलाधिकारी व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।