जिले में 8 नए कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आने से स्वास्थ्य व जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
8 नए केसों में 1 वाराणसी का व्यापारी, 1 वाराणसी का फल विक्रेता है,वहीं 6 मरीज प्रवासी है जिसमें से पांच मुंबई से एवं एक अहमदाबाद से वाराणसी आया है।
इस प्रकार जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 123 हो गई है। 70 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं l एक्टिव मरीजों की संख्या 49 है।
वही उपचार के दौरान 4 कोरोना पॉजिटिव मरीजो की अब तक मौत हो चुकी है। इस प्रकार जिले में हॉटस्पॉटो की संख्या बढ़कर 55 हो चुकी है।
जिसमें 20 ग्रीन जोन में आ चुके हैं। एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 35 है। 35 में से 5 ऑरेंज ओन में और 30 रेड जोन में है।