1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी : 21 नए मरीजों के साथ जनपद में कुल मरीजों की संख्या 546

वाराणसी : 21 नए मरीजों के साथ जनपद में कुल मरीजों की संख्या 546

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी : 21 नए मरीजों के साथ जनपद में कुल मरीजों की संख्या 546

वाराणसी जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को कोरोना के 21 नए पॉजिटिव केस सामने आए, जबकि एक की मौत हो गई।

इसके अलावा 10 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आपको बता दे कि वाराणसी जनपद में अब तक 546 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है।

इसके अलावा 317 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 208 है। ।

आपको बता दे कि गुरुवार को 314 नये सैंपल लिए गए। इस प्रकार अब तक 12583 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 11819 के परिणाम प्राप्त हो चुके हैं।

इनमें से 11273 की रिपोर्ट निगेटिव व 546 पॉजिटिव मिले, जबकि 764 सैंपल का परिणाम शेष है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...