1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिस ने अवैध खनन के दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर की बरामद

पुलिस ने अवैध खनन के दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर की बरामद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पुलिस ने अवैध खनन के दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर की बरामद

 इटावा।  पुलिस ने कीरतपुरा गांव में मिट्टी का अवैध खनन करते हुए दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर पकड़कर सीज किए हैं। क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के बाद भी अवैध खनन थम नहीं रहा। दस दिनों में पुलिस ने तीन जेसीबी, दो ट्रैक्टर और एक पोकलैंड मशीन सीज की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही ने बताया कि मिट्टी के अवैध खनन की सूचना मिलने पर शनिवार रात वे और कर्री पुलिस चौकी प्रभारी रामबली यादव पुलिस बल के साथ कीरतपुरा गांव पहुंचे।

अंधेरे फायदा उठाकर गाड़ियों के चालक भाग गए। वही खनन विभाग को भी सूचना दी गई है। जांच कर जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...