1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश: सराफा व्यापारी की हत्या,आरोपी मौके से फरार

उत्तर प्रदेश: सराफा व्यापारी की हत्या,आरोपी मौके से फरार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश: सराफा व्यापारी की हत्या,आरोपी मौके से फरार

जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के नेवादा बाजार में शुक्रवार की रात आठ बजे बदमाशों ने युवा सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने व्यापारी को सामने से गोली मारी और वारदात को अंजाम देने के बाद उसके पास मौजूद सामान लेकर फरार हो गए। बाइक की डिकी तोड़कर मौके पर पहुंची पुलिस ने घेरेबंदी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर रात एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

जलालपुर थाना क्षेत्र के मोजरा गांव निवासी शिवजीत मौर्य (29) पुत्र बड़कू की नेवढ़िया थाना क्षेत्र के परमल पट्टी बाजार में सराफा की दुकान है। रोज की तरह शुक्रवार की देर शाम दुकान बंदकर वह बाइक से घर जा रहे थे। वहां से कुछ दूर आगे शिवजीत नेवादा गांव के पास पहुंचे, तभी अचानक सामने आए दो बदमाशों ने बाइक रोका और ताबड़तोड़ गोली चला दी।

चेहरे और सीने पर बाईं तरह गोली लगते ही शिवजीत मौके पर ही ढेर हो गए। गोली चलने की आवाज सुन ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े, मगर तब तक बदमाश फरार हो गए। सूचना पाकर नेवढ़िया पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर शिवजीत की सिर्फ बाइक पड़ी थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...