1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदायूं में सड़क हादसा, तीन लोगों की हुई मौत

बदायूं में सड़क हादसा, तीन लोगों की हुई मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बदायूं में सड़क हादसा, तीन लोगों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन में छूट के साथ ही सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बढ़ गई है। बदायूं में दो दर्दनाक हादसे हुए हैं। हादसों में दुल्हन समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

बदायूं में शनिवार सुबह साले की शादी में शामिल होकर लौट रहे साढू भाइयों की बाइक आंवला कस्बे में घुसने से पहले ई रिक्शा से टकरा गई। हादसे में दोनों साढू भाइयों की मौत हो गई। एक आंवला तो दूसरा अलीगंज क्षेत्र का निवासी है। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...