1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश- कार और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर,आठ लोग घायल

उत्तर प्रदेश- कार और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर,आठ लोग घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश- कार और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर,आठ लोग घायल

 फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात कार की टक्कर से एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई, जिससे आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी दीपक 15 लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से कायमगंज क्षेत्र के पहलादापुर गढ़िया निवासी अपने फूफा सर्वेश सिंह की पुत्री की शादी में शामिल होने जा रहे थे।

ट्रैक्टर भोला चला रहा था। रास्ते में शेखपुर गुमटी के पास पीछे से आ रही कार ने ट्राली में टक्कर मार दी, जिससे ट्राली पलट गई। ट्राली में सवार रश्मि पत्नी अतुल, पूजा पत्नी दीपक, दीपक, उपेंद्र, रूबी और बॉबी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्राली पलटने से लंबा जाम लग गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...