1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सदभावना पार्क कायमगंज के रखरखाव और संरक्षण हेतु गठित समिति की बैठक

सदभावना पार्क कायमगंज के रखरखाव और संरक्षण हेतु गठित समिति की बैठक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सदभावना पार्क कायमगंज के रखरखाव और संरक्षण हेतु गठित समिति की बैठक

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घसिया चिलौली द्वारा ग्राम पंचायत की भूमि पर लगभग 42 लाख रुपये की लागत से बनाऐ गए है। अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त सदभावना पार्क कायमगंज के रखरखाव और संरक्षण हेतु गठित समिति की पहली बैठक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी की अध्यक्षता में विकास खण्ड के सभागार में आयोजित की गई ।

वही, बैठक के दौरान मौजूद सदभावना पार्क कायमगंज के रखरखाव हेतु गठित समिति के अध्यक्ष ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी द्वारा पार्क के रखरखाव हेतु गठित समिति के सचिव खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार, कोषाध्यक्ष नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर, सदस्य चेयरमैन सुनील चक, पूर्व चेयरमैन डॉ मिथिलेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन निवर्तमान रीता गंगवार, एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौङ,ग्राम पंचायत सचिव कपिल त्रिपाठी और ग्राम प्रधान शान्ती देवी से उप समिति/अस्थायी समिति के गठन सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर सुझाव मांगे गए।

बैठक के दौरान आपस में बिचार विमर्श कर सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किये गये कि समिति का नाम सदभावना पार्क समिति कायमगंज रखा जाए। सदभावना पार्क के फण्ड के रखरखाव हेतु पदेन उपजिलाधिकारी व नगरपालिका परिषद कायमगंज के पदेन अधिशाषी अधिकारी के नाम से बैंक में ज्वाइंट एकाउंट खोला जाए।

समिति में नगर और क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी, सेवा निवृत्त ग्रेड फस्र्ट  व ग्रेड टू के अधिकारीगण,डाक्टर, शिक्षा विद, समाजसेवी, चार्टर्ड एकाउंटेंट, अधिवक्ता व योगाचार्य आदि को रखने  हेतु सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक के दौरान सदभावना पार्क समिति का रजिस्ट्रेशन कराने, प्रवेश शुल्क, पार्क के खुलने व बन्द होने के समय,समिति के पदाधिकारियों से जमा कराने वाली सदस्यता शुल्क एवं सदभावना पार्क समिति हेतु बनाये जाने वाले पदाधिकारियों व सदस्यो के नाम पर चर्चा कर सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किए गये । बैठक के दौरान सांसद, विधायक व ब्लाक प्रमुख को स्थाई समिति में सम्मानित पदेन सदस्य बनाने हेतु सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक के दौरान सदभावना पार्क समिति के पदाधिकारियों की प्रति माह एक बैठक आयोजित करने हेतु सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

अमित आसेरी, कायमगंजके ज्वाइंट मजिस्ट्रेट  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...