संभल से सतीश सिंह की रिपोर्ट
संभल जनपद में चंदौसी के रहने बाले छात्र शिवम ने अपने जन्मदिन पर अनोखी पहल की है चंदौसी के शिवम ने शहर की आकांक्षा बैलफ़ेयर सोसायटी की प्रेरणा से अपना जन्मदिन परिवार के लोगो के साथ न मनाकर वृद्ध आश्रम में रह रहे बेसहारा और असहाय बुजुर्गो के बीच मनाकर लोगों को बेसहारा बुजुर्गो की सेवा की, यही नहीं शिवम ने 3 दिन के लिए वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गो की देखभाल और उनके खान पान की व्यवस्था की भी जिम्मेदारी ली है ,
शिवम ने समाज के लोगों से अपील भी की है की लोग अपने जन्म दिन औक अन्य ख़ास मौके पर ताम-झाम के साथ मनाए जाने से बाले समारोह पर किए जाने वाले खर्च को वचाकर वृद्ध आश्रम और अन्य शेलटर होम में रह रहे असहाय और बेसहारा बुजूर्गो और बच्चों के बीच जाकर उनकी मदद करे उनके साथ खुशिया बांटे।