बहराइच- बलरामपुर हाईवे पर सासापारा के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। जबकि एक वृद्ध घायल हो गया। हादसा होते ही चालक वाहन सहित भाग गया।
बाइक पर पीछे सवार दरगाह थाने के घोसियाना निवासी 60 वर्षीय ढिल्लन पुत्र छोटकऊ घायल हो गए। जब तक ग्रामीण दौड़कर वहां पहुंचे उससे पहले ही चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर दरोगा त्रिलोकी नाथ मौर्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।