1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नैनीताल हाईवे पर ट्रक में लगी आग,फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

नैनीताल हाईवे पर ट्रक में लगी आग,फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नैनीताल हाईवे पर ट्रक में लगी आग,फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

बरेली। नैनीताल हाईवे पर एक ट्रक टायर फटने के बाद बिजली के पोल से जा टकराया। लाइन टूटकर ऊपर गिरने से ट्रक में आग लग गई। हालांकि ड्राइवर इससे पहले ही ट्रक से बाहर कूदकर जान बचाने में कामयाब हो गया। इस हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा।

ट्रक ड्राइवर तौसीफ के मुताबिक रात करीब तीन बजे बैरियर वन चौकी से आगे भोजीपुरा इलाके में अचानक उसके ट्रक का टायर फटा तो वह बेकाबू होकर हाईवे के किनारे बिजली के पोल में जा टकराया। बिजली का एक तार टूटकर ट्रक पर गिरने के बाद तेज चिंगारियां निकलीं और ट्रक में आग लग गई। ट्रक से बाहर कूदने के बाद उसने पुलिस के जरिये फायरब्रिगेड को सूचना दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...