1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्लास्टिक के स्क्रैप में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू

प्लास्टिक के स्क्रैप में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्लास्टिक के स्क्रैप में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू

सहारनपुर में शनिवार को आवासीय क्षेत्र में खाली प्लाट में पड़े प्लास्टिक के स्क्रैप में शनिवार की शाम अचानक भीषण आग लग गई। इससे आसपास रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद सीओ विजय पाल सिंह फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।

शाम करीब साढ़े 4 बजे मोहल्ला सड़कपार में आयरन हैंडीक्राफ्ट कारोबारी हाजी इंतजार के आवासीय क्षेत्र में खाली पड़े प्लाट में पड़े प्लास्टिक के स्क्रैप में अचानक भीषण आग लग गई।

इससे आसपास रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शमशाद आदि के मकान की दीवारें इस प्लाट से सटी हुई थी उन्होंने आनन-फानन में अपना सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड को सूचना दी। इसके बाद सीओ विजय पाल सिंह फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड ने आग बुझानी शुरू की। घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...