1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चेकिंग अभियान, 13 ओवरलोड गाड़ियों का कटा चालान

ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चेकिंग अभियान, 13 ओवरलोड गाड़ियों का कटा चालान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चेकिंग अभियान, 13 ओवरलोड गाड़ियों का कटा चालान

 जालौन में खनिज और प्रवर्तन विभाग की टीम ने मिलकर ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चेकिंग अभियान  चलाया। जिसमे उन्होंने कई गाड़ियों को सीज किया। वही 13 ओवरलोड गाड़ियों का चालान कर करीब 7 लाख रुपये का जुर्माना बसूल किया। प्रशासन की इस कार्यवाही से ट्रक संचालकों में हड़कंप मचा गया।

मामला जालौन के जालौन-औरैया मार्ग का है। जहाँ पर आज खनिज विभाग के अधिकारियों व प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों ने मिलकर ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने बिना प्रपत्रों के पाई गई गाड़ियों को सीज करने की कार्यवाही की। जो ट्रक ओवरलोड पाये गये उनके ऊपर कार्यवाही करते हुये जुर्माना बसूल किया। टीम ने ऐसे 13 ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्यवाही की। जो क्षमता से अधिक भरे हुए थे। टीम ने इन ट्रको के खिलाफ कार्यवाही करते हुये करीब 7 लाख का जुर्माना भी बसूल किया।

वही एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिले में लागतार ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिससे कि जिले में ओवरलोड वाहनों के संचालन को रोका जा सके और ये अभियान 30 जून तक चलता रहेगा। इसी क्रम में आज भी चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कई गाड़ियों को सीज करते हुये 13 ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही करते हुये करीब 7 लाख रुपये का जुर्माना भी बसूल किया है।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...