1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाराबंकी में कोरोना का कहर, 10 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

बाराबंकी में कोरोना का कहर, 10 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बाराबंकी में कोरोना का कहर, 10 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

 बाराबंकी में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की शाम को जहां नौ पॉजिटिव मरीज पाए गए थे वहीं देर रात 10 और पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। इन सभी मरीजों को एल वन हिंद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

कुल एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 58 : बाराबंकी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की शाम को 9 मरीज मिलने के बाद देर रात 10 और मरीज पॉजिटिव पाए गए। इसमें राम सनेही घाट तहसील क्षेत्र में 5 कोरोना मरीज मिले। जिसमें सुमेरगंज कस्बे में कोलकाता से वापस लौटी महिला पॉजिटिव पाई गई। इसी प्रकार दादूपुर गांव में मुंबई से 4 दिन पूर्व वापस लौटे एक युवक पॉजिटिव पाया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...