1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी, छह लोग बुरी तरह घायल

पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी, छह लोग बुरी तरह घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी, छह लोग बुरी तरह घायल

यूपी में जालौन जिले के एट में मटर से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार चालक समेत छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसा होते ही हाईवे पर हड़कंप मच गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने 112 पुलिस सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से पिकअप में फंसे घायलों को निकाला। घायलों को हाईवे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर हालत नाजुक होने पर चार घायलों को झांसी के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया और दो का इलाज जिला अस्पताल चल रहा है। वहीं झांसी जाते समय दो ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसा होते ही हाइवे पर जाम लग गया।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...