उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद से सतीश गुप्ता रिपोर्ट
भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषि उत्पादन मण्डी समिति के बाहर मण्डी शुल्क पूरी तरह से समाप्त कर दिये जाने परन्तु मण्डियों के अन्दर कारोबारियों पर मण्डी शुल्क बनाए रखने के विरोध में कायमगंज के उद्योग व्यापार मण्डल कंछल गुट और वंसल गुट के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से मण्डी समिति कायमगंज के कार्यालय गेट पर आंशिक धरना प्रदर्शन किया गया ।
धरना प्रदर्शन के दौरान मौजूद व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों व व्यापारियों द्वारा एक स्वर में सरकार से मांग की गई है कि मण्डी समिति के अन्दर व्यापार करने वाले कारोबारियों पर भी मण्डी शुल्क और लाइसेंस पूर्णतया समाप्त किया जाए।
मण्डी के व्यापारी दुकानों का किराया देते हैं अतः फल फ्रूट व्यापारियों पर लगाया जा रहा यूजर टेक्स औचित्य पूर्ण नहीं है इसे भी समाप्त किया जाए।
आंशिक धरना प्रदर्शन के उपरांत व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों और व्यापारियों द्वारा कायमगंज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मण्डी समिति के सभापति अमित आसेरी और मण्डी सचिव आशीष कुमार यादव को मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंप कर मण्डी में कारोबार करने वाले व्यापारियों पर भी पूर्णतया मण्डी शुल्क और यूजर टेक्स समाप्त करने की मांग की गई है।
धरना प्रदर्शन के दौरान उद्योग व्यापार मण्डल कंछल गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम अग्रवाल, प्रवेश उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव कल्लू, वरिष्ठ जिला महामंत्री मनोज कौशल, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता,महामंत्री अमित सेठ, युवा जिला उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता मोना ,अमर नाथ दुवे,कमलेश भारद्वाज, जितेन्द्र रस्तोगी, रमाशंकर बाथम, युवा नगर अध्यक्ष मुकेश वर्मा बुलाकी, वंसल गुट के ब्रज किशोर दुवे, शशांक गुप्ता राजुल, शिव बालक शर्मा, दिनेश बाथम, बबलू सक्सेना,कमलेश गुप्ता,सचिन रस्तोगी, पिन्टू कौशल, आलोक गुप्ता, बीरेन्द्र सिंह यादव इशहाक भाई, इफ्तिखार खान, रफी खान,हुजैफ खान सहित भारी संख्या में व्यापार मण्डल के पदाधिकारी व व्यापारी गण मौजूद रहे
उपाध्यक्ष अनुपम अग्रवाल, उद्योग व्यापार मण्डल कंछल गुट