उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में कोरोना का कहर। शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में 22 और पॉजिटिव मामले आए। इसमें दो लोग सिद्धौर ब्लाक के एक त्रिवेदीगंज, 11 फतेहपुर और 8 बंकी ब्लॉक के हैं। सभी पाज़ीटिव मरीजों को एल वन हॉस्पिटल चन्द्रा डेंटल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पूरे जिले में अब 93 एक्टिव केस हो गए हैं।
तहसील क्षेत्र में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। क्षेत्र के इस्लामनगर में 55 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय महिला व 20 वर्षीय युवती पॉजिटिव पायी गई। तीनों 18 जून को दिल्ली से लौटे थे । इसी गांव में परिवार के साथ उड़ीसा से लौटी 14 वर्षीय बालिका संक्रमित मिली है। ग्राम लालपुर में 15 व 18जून को दिल्ली से आए 20 वर्षीय दो युवक पॉजिटिव निकले। शेखपुर गांव में 17 जून को दिल्ली से पहुंची 28 वर्षीय महिला व 10 वर्षीय बालिका संक्रमित मिली है।