उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर जिले के गोल्हौरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक विद्यालय में युवती का क्षत-विक्षत शव मिला। शव का हाथ पीछे बंधा था, जबकि मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। शव करीब तीन दिन पुराना लग रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिंक टीम के साथ पड़ताल शुरू की है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई है।
ग्राम प्रधान चंद्रपाल शुक्ला के घर बारात आनी थी। बारातियों को ठहराने के लिए महाविद्यालय के कमरों की सफाई की जा रही है। पहली मंजिल के एक कमरे की सफाई के लिए उसे खोला गया तो तेज बदबू आई। लोगों ने देखा कि उसी कमरे के एक कोने में युवती की लाश पड़ी थी। उम्र करीब 22 साल होगी।
कमरे के दरवाजे पर लगा ताला भी टूटा हुआ था। थोड़ी देर में ग्रामीण जुट गए। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिंक टीम को बुलाया। उन्होंने बताया कि युवती से दुष्कर्म की भी लोगों ने आशंका जताई गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।