1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश- सहारनपुर के जंगल में मिला हाथी का जीवाश्म

उत्तर प्रदेश- सहारनपुर के जंगल में मिला हाथी का जीवाश्म

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश- सहारनपुर के जंगल में मिला हाथी का जीवाश्म

सहारनपुर जिले में शिवालिक के जंगल से शुक्रवार को बादशाही बाग रेंज में हाथी का 50 लाख साल पुराना फॉसिल्स मिला है। यह रेंज के तीन से चार किलोमीटर की दूरी पर ही मिला है। देहरादून के वाडिया इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने इसे प्रमाणित किया हैं। बताया जा रहा है कि इस तरह के हाथी पहली बार इन जंगलों में होने का बात सामने आई थी। कार्बन डेटिंग से जीवाश्म की उम्र की जानकारी मिली है।

गिल कालोनी अंतर्गत कार्यालय वन संरक्षक सहारनपुर वृत्त में मुख्य वन संरक्षक वीके जैन ने पत्रकारों से रूबरू होकर ये जानकारी दी। वीके जैन ने बताया कि सहारनपुर वन क्षेत्र के 33229 हेक्टेयर क्षेत्र में करीब छह माह तक वन्य जीवों की कैमरा ट्रैप सहित अन्य विधियों से गणना की गई। कैमरा ट्रैप में ही पहली बार 50 से अधिक तेंदुओं की शिवालिक में मिलने की पुष्टि भी हुई। वन्य जीवों के जब कैमरे से उत्साहित प्रमाण मिले तो फिर विशेष सर्वे डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के साथ शुरू किया गया। जिसमें उनके साथ डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया देहरादून के डॉ. आईपी बोपन्ना, देववृत पंवार और अन्य शामिल रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...