1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश: खुदाई करते समय तीन मजदूर दबे,लोगों में मची अफरा-तफरी

उत्तर प्रदेश: खुदाई करते समय तीन मजदूर दबे,लोगों में मची अफरा-तफरी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश: खुदाई करते समय तीन मजदूर दबे,लोगों में मची अफरा-तफरी

मथुरा-वृंदावन रोड पर शुक्रवार को सीवर लाइन की खोदाई का काम करते समय ढाय गिरने से दो मजदूर दब गए। इनमें से एक मजदूर की मौत हो गई। दूसरा सकुशल बाहर निकाल गया।

लापरवाही को लेकर मृतक मजदूर के परिजनों ने आक्रोश व्यक्त किया। सीवर का काम कर रही त्रिवेणी कंपनी के अधिकारियों द्वारा मजदूर के परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया गया है।

मसानी पंपिंग स्टेशन से पीएमवी पॉलीटेक्निक कॉलेज के निकट स्थित एसटीपी प्लांट तक सीवर पाइप लाइन डाली जा रही है। इस पाइप लाइन को डालने की जिम्मेदारी त्रिवेणी कंपनी की है। मथुरा-वृंदावन रोड पर बिरला मंदिर के निकट मोहन नगर से गुजर रही पानी की पाइप लाइन लीक हो गई। इसे ठीक करने के लिए त्रिवेणी के ठेकेदार द्वारा कुछ स्थानीय मजदूरों को भी बुला लिया था।

इन्हीं मजदूरों में से दो मजदूर विपिन (22) पुत्र राकेश निवासी मोहन नगर तथा अवनीश पुत्र रामगोपाल कनकोर टीला दोपहर करीब ढाई बजे उक्त पानी की पाइप लाइन की लीकेज सही करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से ढाय गिर गई, जिसमें विपिन और अवनीश दब गए। अवनीश तो तत्काल निकलकर बाहर आ गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...