1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, मामला पुलिस में दर्ज

किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, मामला पुलिस में दर्ज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, मामला पुलिस में दर्ज

 गुरुग्राम में एक 13 वर्षीय किशोरी से दोस्ती कर उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। किशोरी के गर्भवती होने पर इस मामले का खुलासा हुआ। गुरुवार को पीड़ित किशोरी की मां की शिकायत पर सेक्टर-40 थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में रहती हैं। उनके पड़ोस में रहने वाले युवक ने पहले उनकी नाबालिग बेटी से दोस्ती की और उसके बाद दोनों मोबाइल फोन पर बात करने लगे। कुछ समय बाद दोनों की यह दोस्ती प्यार में बदल गई और इसका फायदा उठाते हुए युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने इस बारे में अपने परिवार को भी कुछ नहीं बताया। दो दिन पहले जब किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो उसके परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसके गर्भवती होने की बात कही

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...