फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी चर्चित सूदखोर ने युवती से साले की शादी करवाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। यह आरोप लगाते हुए युवती के पिता ने घर से जेवरात चोरी कर फिर से पुत्री को भगा ले जाने के मामले में एसपी से गुहार लगाई है।
शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी सराफा कारीगर की पुत्री को चर्चित सूदखोर अपने साले के सहयोग से भगा ले गया था। मंदिर में साले से युवती से शादी करा दी। युवती से सूदखोर ने कई बार दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी युवती के पिता को दी।
कुछ दिन बाद युवती सूदखोर के चंगुल से छूटकर पिता के पास आ गई। युवती ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। बदनामी के डर से कारीगर ने पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की।