1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देवरिया में कोरोना से एक की मौत, 133 लोग हुए संक्रमित

देवरिया में कोरोना से एक की मौत, 133 लोग हुए संक्रमित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देवरिया में कोरोना से एक की मौत, 133 लोग हुए संक्रमित

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक कोरोना संक्रमित युवक की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। यह मरीज 2 जून से मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि मृतक युवक सवना लक्ष्मण गांव का निवासी था। मौत की सूचना पर परिवार के लोग एंबुलेंस से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक को गोरखपुर के राजघाट में दफनाया जाएगा।

अभी तक जिले में कुल 133 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 50 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और 2 की मौत हो चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...