1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़ में छह और कोरोना मामले आए सामने,प्रशासन की बढ़ी चिंता

अलीगढ़ में छह और कोरोना मामले आए सामने,प्रशासन की बढ़ी चिंता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अलीगढ़ में छह और कोरोना मामले आए सामने,प्रशासन की बढ़ी चिंता

कोरोना का कहर जारी है। सोमवार को जिले में विकास भवन की डीआरडीए शाखा और हरदुआगंज की तोसीबा कंपनी के दो अभियंताओं सहित छह नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं, एक एटा का मरीज भी मेडिकल कॉलेज में संक्रमित घोषित हुआ है। जिसे आगरा ले जाया गया है। अलीगढ़ जिले में जो छह नए मरीज आए हैं, उनमें अभियंता शहर की पॉश अवंतिका-फेस 1 और स्वर्ण जयंती कालोनी में रहते हैं। उनके इलाकों को सील व सैनिटाइज कराने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार जो नए संक्रमित मरीज आए हैं, उनमें हरदुआगंज की तोसीबा जेएसडब्ल्यू में कार्यरत 28 वर्षीय इंजीनियर शामिल है।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...