1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी में कोरोना के नए 15 मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या 83

वाराणसी में कोरोना के नए 15 मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या 83

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी में कोरोना के नए 15 मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या 83

वाराणसी में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को एक साथ दो लोगों की कोरोना से मौत की खबर आई। इसके अलावा 15 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव लोगों में दो दिल्ली में सरकारी कर्मचारी हैं। एक गृह मंत्रालय में सहायक निदेशक है। संक्रमित लोगों में सफाईकर्मी और उसकी पत्नी भी शामिल है। सफाईकर्मी की दो बेटियों की रिपोर्ट एक दिन पहले पॉजिटिव आई थी।

नए मरीजों में नौ प्रवासी और छह शहर के हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 267 हो गयी है। मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। अब तक 177 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 83 है।

जिला प्रशासन के अनुसार बीएचयू लैब से शुक्रवार को 235 सैंपल के रिजल्ट मिले। इसमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट मरने के बाद पॉजिटिव आई है। 78 वर्षीय यह मरीज चेतगंज के पियरिया पोखरी तेलियाबाग का रहने वाला सेवानिवृत रेलवे कर्मचारी थे। कई वर्षों से स्वांस संबधी दमा की बीमारी और ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रसित थे। बीएचयू में इलाज चल रहा था। नौ जून को उनका सैंपल लिया गया था। अचानक 10 जून को मौत हो गई थी। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...