1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश : बागपत में कोरोना का तांडव, 13 नए मामले आए सामने

उत्तर प्रदेश : बागपत में कोरोना का तांडव, 13 नए मामले आए सामने

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश : बागपत में कोरोना का तांडव, 13 नए मामले आए सामने

बागपत कोरोना संक्रमण के एक साथ 14 मामले सामने आए हैं। इनमें कुवैत से लौटा असारा गांव का एक युवक भी शामिल है। बागपत नगर के 13 मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजिटिव मिले लोगों को कोविड अस्पताल के लिए रेफर किया। असारा गांव को सैनिटाइज कराया जाएगा। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 117 पर पहुंच गई है।

सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने मंगलवार रात संक्रमण के 14 मामले मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि असारा गांव का एक युवक कुवैत से लौटा था। तीन दिन पहले उसका सैंपल लिया गया, वह पॉजिटिव पाया गया है।

इसके अलावा बागपत नगर के मुगलपुरा और केतीपुरा समेत अन्य मोहल्लों में कुल 13 पॉजिटिव केस मिले हैं। उधर, एक साथ 14 मामले मिलने से जिले में अब संक्रमितों की संख्या 117 पर पहुंच गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...