सहारनपुर। कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम की संयुक्त चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों से हुई मुठभेड़ में 20 हजार रुपये का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसका दूसरा साथी भाग निकला। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
रात में करीब साढ़े 11 बजे तीतरो कोतवाल सतेंद्र राय की अगुवाई में पुलिस और स्वॉट टीम सालियर तिराहे पर ब्राइम होम स्कूल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रजबहे की तरफ से आए बाइक सवार दो युवकों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों तेजी से गंगोह रोड की तरफ अपनी बाइक दौड़ा दी। सतेंद्र राय ने बताया पुलिस टीम ने पीछा किया तो बाइक सवार बदमाशों ने फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की बीस हजार का इनामी बदमाश चैंपियन उर्फ अजय पुत्र अय्यूब निवासी लेहरा थाना हयातनगर जनपद संभल गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी भाग गया। इसके बाद घायल बदमाश चैंपियन को सहारनपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।