1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की परीक्षा में हुए घोटाले को लेकर छात्रों में आक्रोश

उत्तराखंड: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की परीक्षा में हुए घोटाले को लेकर छात्रों में आक्रोश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की परीक्षा में हुए घोटाले को लेकर छात्रों में आक्रोश

उत्तराखंड से रफी खान की रिपोर्ट

उत्तराखंड में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की परीक्षा में हुए घोटाले को लेकर छात्रों में आक्रोश बना हुआ है। जिसके चलते आज दर्जनों छात्रों ने जुलूस निकालते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की परीक्षा को पुनः आयोजित कराने की मांग की। बता दें कि प्रदेश सरकार ने फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती निकाल कर उसकी परीक्षा आयोजित की थी।

जिसमें छात्रों ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की परीक्षा में माफियाओं द्वारा नकल करा कर अन्य छात्रों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। जिसके चलते आज काशीपुर में दर्जनों छात्रों ने जलूस निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तहसील में एसडीएम सुंदर सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपकर 100 दिन में पुनः परीक्षा आयोजित करने की मांग की।

छात्र नेता हरदेव सिंह हैरी ने कहा कि इस फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की परीक्षा में कौन ब्लूटूथ एयर फोन व अन्य उपकरणों के माध्यम से कुछ अभ्यार्थियों से पैसे लेकर उन्हें नकल कराई गई तथा ओएमआर शीट को पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह से अन्य छात्रों के भविष्य के साथ माफिया खिलवाड़ कर रहे हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से 100 दिन में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की पुनः परीक्षा करवाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने इस भर्ती घोटाले में आरोपी पाए जाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...