1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड की सीनियर पुरुष टीम इस सत्र में भी तेज गेंदबाज दीपक धपोला के बिना ही मैदान पर उतरेगी, मेडिकल रिपोर्ट में धपोला आए अन फिट

उत्तराखंड की सीनियर पुरुष टीम इस सत्र में भी तेज गेंदबाज दीपक धपोला के बिना ही मैदान पर उतरेगी, मेडिकल रिपोर्ट में धपोला आए अन फिट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड की सीनियर पुरुष टीम इस सत्र में भी तेज गेंदबाज दीपक धपोला के बिना ही मैदान पर उतरेगी, मेडिकल रिपोर्ट में धपोला आए अन फिट

देहरादून : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की सीनियर पुरुष टीम इस सत्र में भी तेज गेंदबाज दीपक धपोला के बिना ही मैदान में उतरेगी। टीम की मेडिकल रिपोर्ट में धपोला अन फिट आए हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन उनकी इंजरी पर काम कर रही है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की टी-20 टीम चयन के लिए सीनियर पुरुष खिलाडिय़ों का कैंप शुरू किया गया है।

कैंप के बाद टी-20 टीम का चयन किया जाएगा। लेकिन उत्तराखंड के तेज गेंदबाज दीपक धपोला इस सत्र में भी टीम के साथ नहीं रहेंगे। इससे पिछले सत्र में भी दीपक धपोला चोट के कारण टीम से बाहर रहे थे। लेकिन इस वर्ष टीम को कोरोना काल से उबारने के लिए बायो बबल वातावरण में लगाए गए क्रिकेट कैंप में दीपक धपोला भी हिस्सा थे।

जिससे यह लगभग तय माना जा रहा था कि धपोला इस सत्र में उत्तराखंड से खेलते नजर आएंगे। दीपक धपोला के टीम में रहने से टीम का गेंदबाजी क्रम का आक्रामक हो जाता है। लेकिन सीएयू की मेडिकल रिपोर्ट में दीपक धपोला अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, जिसके चलते दीपक टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। हालांकि टीम फिजियो व ट्रेनर धपोला का नियमित चैकअप कर रहें हैं। संभवत रणजी ट्रॉफी तक धपोला फिट हो जाएंगे।

कोच जाफर भी धपोला के प्रदर्शन से प्रभावित

दीपक धपोला उत्तराखंड के आक्रामक गेंदबाज के रूप में जाने जाते हैं, पहले सत्र में टीम को प्लेट से इलीट ग्रुप में ले जाने में दीपक की गेंदबाजी का भी योगदान रहा था। इतना ही नहीं पूर्व भारतीय बल्लेबाज व उत्तराखंड टीम के मुख्य कोच वसीम जाफर भी धपोला के प्रदर्शन से प्रभावित हैं। 2018 में बड़ौदा की ओर से खेलते हुए वसीम जाफर ने दीपक धपोला की गेंदबाजी का सामना किया था। कोच बनने के बाद जाफर ने दीपक धपोला की गेंदबाजी की तारीफ की।

विराट के कोच के ही शिष्य हैं धपोला

दीपक धपोला के गुरु भी विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ही हैं। धपोला ने राजकुमार शर्मा से क्रिकेट की बारीकियां सीखी हैं। उत्तराखंड से पहले धपोला दिल्ली की टीम से खेलते थे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...