1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. राज्य के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल कोरोना मरीजों की मौत की संख्या को छुपा रहे

राज्य के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल कोरोना मरीजों की मौत की संख्या को छुपा रहे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राज्य के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल कोरोना मरीजों की मौत की संख्या को छुपा रहे

देहरादून: राज्य के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल कोरोना मरीजों की मौत की संख्या को छुपा रहे हैं। शनिवार को पूर्व में हुई मौतों का ब्योरा सामने आने पर यह खुलासा हुआ।  राज्य सरकार ने हाल ही में सभी अस्पतालों को कोरोना से हो रही मौत का सही विवरण न देने पर फटकार लगाई थी। सभी अस्पतालों को 15 अक्तूबर को कोविड कंट्रोल रूम के इंचार्ज डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की ओर से पत्र भी भेजा गया था। सरकार की सख्ती के बाद अब अस्पतालों ने पूर्व में हुई मौतों का विवरण दिया है, जो सरकार ने जारी कर दिया है।

शनिवार के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, विभिन्न अस्पतालों में 89 मरीजों की मौत काफी पहले हो गई थी। लेकिन यह आंकड़ा अब दिया गया है। इससे राज्यभर में कोरोना से मौत का आंकड़ा अचानक 924 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के आईईसी ऑफिसर जेसी पांडे ने बताया कि कई अस्पतालों की ओर से मरीजों की मौत के बारे में समय पर जानकारी नहीं दी गई थी। इस बारे में सभी को समय पर जानकारी देने को कहा गया था। इसके बाद अब अस्पतालों की ओर से पूर्व में हुई 89 मौतों की जानकारी दी गई है।

किस अस्पताल में कितनी मौतें 
अस्पताल का नाम                          संख्या 
कैलाश अस्पताल, देहरादून               28
महंत इंदिरेश, देहरादून                    24
ऋषिकेश एम्स                                02
दून अस्पताल, देहरादून                   21
हिमालयन हॉस्पिटल, जौलीग्रांट         05
मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून                02
विनय विशाल, रुड़की                     02
मैक्सवेल, हरिद्वार                          02
जिला अस्पताल, रुद्रपुर                  03

924 पहुंची मरने वालों की संख्या
देहरादून। 
राज्य में शनिवार को कोरोना के 606 नए मरीज मिले और छह की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 57,648, जबकि मृतकों का आंकड़ा 924 हो गया है। 665 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 50,820 हो गई है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 5538 रह गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...