देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार एकबार फिर बढ़ गई है। पिछले चौबीस घंटों में 316 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 74 देहरादून से हैं। इसके अलावा 59 ऊधमसिंहनगर, 14 टिहरी गढ़वाल, 12 उत्तरकाशी से हैं। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या अब बढ़कर 63197 हो गई है, जिनमें से 57951 पूरी तरह ठीक हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को सरकारी व निजी लैब से 9241 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें से 8918 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में 84 और लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं रुद्रप्रयाग में 53 व चमोली में 52 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा पौड़ी में 29, हरिद्वार व पिथौरागढ़ में 19-19, ऊधमसिंह नगर में 17, नैनीताल में 16, टिहरी में 14, अल्मोड़ा व उत्तरकाशी में आठ-आठ, बागेश्वर में सात और चंपावत में पांच लोग संक्रमित मिले हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना संक्रमित 1029 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को एम्स ऋषिकेश और मैक्स अस्पताल में एक-एक मरीज की मौत कोरोना से हुई है। राज्य में कोरोना मृत्यु दर फिलवक्त 1.63 फीसद है। जबकि देश में यह डेढ़ फीसद के करीब है।
नए मरीज मिलने की तुलना में सोमवार को ठीक हुए मरीजों की संख्या अधिक रही। सोमवार को विभिन्न जिलों से 441 और मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। इनमें 98 पौड़ी, 96 देहरादून, 39 पिथौरागढ़, 36 चमोली, 35 नैनीताल, 34 हरिद्वार, 29 बागेश्वर, 29 रुद्रप्रयाग, 16 उत्तरकाशी, 14 टिहरी, 10 ऊधमसिंह नगर और पांच मरीज अल्मोड़ा से हैं। राज्य में रिकवरी दर 91.51 फीसद है।