1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. ग्रामीण क्षेत्र सफाई व्यवस्था को परखने पहुंची नगर निगम की महापौर अनीता ममगाई, स्वच्छता रखने का संदेश देते हुए डस्टबिन वितरित किए

ग्रामीण क्षेत्र सफाई व्यवस्था को परखने पहुंची नगर निगम की महापौर अनीता ममगाई, स्वच्छता रखने का संदेश देते हुए डस्टबिन वितरित किए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ग्रामीण क्षेत्र सफाई व्यवस्था को परखने पहुंची नगर निगम की महापौर अनीता ममगाई, स्वच्छता रखने का संदेश देते हुए डस्टबिन वितरित किए

ऋषिकेश: ग्रामीण क्षेत्र सफाई व्यवस्था को परखने पहुंची नगर निगम की महापौर अनीता ममगाई ने गीता नगर एवं बापू ग्राम क्षेत्र में दुकानदारों को स्वच्छता रखने का संदेश देते हुए डस्टबिन वितरित किए। कुछ जगहों पर दुकानों के बाहर कूड़ा एवं पॉलिथीन पड़े होने पर उन्होंने दुकानदारो से नाराजगी भी जताई।

नागरिकों को प्रेरित करने के लिए उन्होंने कई जगह स्वयं झाड़ू भी थामा।  नगर निगम की महापौर गीता नगर, बापू ग्राम सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्थाओं को परखने के लिए पहुंची। इस दौरान मौके पर मौजूद सफाई निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कुछ स्थानों पर महापौर की ओर से स्थानीय दुकानदारों को डस्टबिन भी वितरित किए गए।

महापौर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए हर आवश्यक कदम निगम प्रशासन की ओर से उठाए जा रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से भी स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करने की अपील की।

इस दौरान स्थानीय पार्षद विजय बडोनी,  बिजेंद्र मोगा, रश्मि देवी, अनिता प्रधान, रविंद्र राणा, सुभाष बाल्मीकि, प्रवेश कुमार, राजेश कोटियाल, प्रिया ढकाल, शीलू अग्रवाल, निखिल बर्त्वाल, नगर निगम के सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, राकेश खेरवाल आदि मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...