1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. किरायेदारों के उत्पीड़न में इंजीनियर हुआ गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

किरायेदारों के उत्पीड़न में इंजीनियर हुआ गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किरायेदारों के उत्पीड़न में इंजीनियर हुआ गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने किरायेदारों का उत्पीड़न करने वाले लोनिवि के रिटायर्ड जेई को गिरफ्तार किया है। जेई की पत्नी अभी भी वांछित चल रही है। जल्द ही पुलिस जेई की पत्नी को भी गिरफ्तारी कर सकती है।

इन्होंने कुछ रोज पूर्व अपने घर में रह रहे एक किरायेदार का सामान सड़क पर फेंक दिया था। पीड़ित किरायेदार की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि कुछ रोज पूर्व किरायेदार दंपति को सड़क में हंगामा काटने पर पुलिस पकड़कर लाई थी।

पति-पत्नी का 151 में चालान किया गया। इसके बाद उन्होंने अपने मकान मालिक लोनिवि से रिटायर्ड जेई विजयकांत अग्रवाल और उनकी पत्नी अनीता अग्रवाल के खिलाफ तहरीर दी थी।

मामले में जांच की गई तो पता चला कि विजयकांत के घर में तीन और किरायेदार थे, जिनका रिटायर्ड जेई ने पानी, बिजली कनेक्शन और शौचालय सभी बंद कर दिए थे। अगर समय रहते किराया नहीं दिया तो छत उखाड़ने की भी धमकी दी थी।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर पूरी घटना जब सत्य पाई गई तो शुक्रवार को रिटायर्ड जेई को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया गया। जेई की पत्नी भी जल्द गिरफ्तार हो सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...