उत्तराखंड के कोटद्वार में मिला पांचवां कोरोना वायरस संक्रमित। कोटद्वार मैं स्पेन से आये एक युवक में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। युवक स्पेन से कोटद्वार आया था।
दुगड्डा निवासी एक 26 वर्षीय युवक स्पेन में रहता है। विगत 14 मार्च को वह स्पेन से वापस लौटा था। युवक को 19 मार्च को कोटद्वार के बेस अस्पताल स्थित आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया था। तब से वह लगातार चिकित्सकों की निगरानी में था और 21 मार्च को जांच के लिए उसका सैंपल हल्द्वानी भेजा गया था। आज युवक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
स्वास्थ्य विभाग अब जानकारी जुटाने में जुटा है कि युवक दुगड्डा में किस-किस से मिला था। युवक के इलाज कर रहे हैं डॉक्टर ध्यानी व परिजनों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। युवक का राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार चल रहा है। प्रदेश में यह कोरोना संक्रमण का पांचवा मामला है।