उत्तराखंड के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावन ने कहा है कि, राज्य के प्रत्येक विकासखंड में एक-एक गांव संस्कृत ग्राम बनाया जाएगा।इन गांवों के लोगों को संस्कृत सिखाकर इतना दक्ष किया जाएगा कि वह धाराप्रवाह संस्कृत बोल सकें।
डॉ. रावत ने कहा कि, इसकी शुरुआत श्रीनगर विधानसभा के गांव से की जाएगी। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में वेद विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि देवप्रयाग में संस्कृत संस्थान का परिसर खुलना राज्य के लिए सौभाग्य की बात। उन्होंने कहा कि इस परिसर में भवनों का निर्माण लगभह पूरा हो चुका है। इस शिक्षण सत्र के अंत तक न भवनों का उद्घाटन करवाया जाएगा। इसके साथ उन्होंने कहा कि, शीघ्र ही निर्माणधीन परिसर निरीक्षण करेंगे। संगोंष्ठी में विद्वानों ने कहा कि, वेद आज के दौर में बहुत ही प्रांसगिक हैं। उनकी शिक्षा से समाज में व्याप्त अनेक समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।