1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. द्वाराहाट: कथित पाकिस्तान समर्थित नारे प्रकरण ने पकड़ा तूल, भाजपाइयों ने खोला मोर्चा

द्वाराहाट: कथित पाकिस्तान समर्थित नारे प्रकरण ने पकड़ा तूल, भाजपाइयों ने खोला मोर्चा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
द्वाराहाट: कथित पाकिस्तान समर्थित नारे प्रकरण ने पकड़ा तूल, भाजपाइयों ने खोला मोर्चा

द्वाराहाट: कथित पाकिस्तान समर्थित नारे व स्थानीय बाशिंदों के लिए अपशब्द कहने वाले युवक की गिरफ्तारी न होने पर भाजपा, सहयोगी संगठन के कार्यकर्ताओं ने बेमियादी धरना शुरू कर दिया है।

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। चौखुटिया से भी भाजपाई धरना देने पहुंच गए। मामला शांत कराने के लिए रानीखेत से सीओ पहुंचे। हंगामे के बीच वार्ता का दौर शुरू हो गया है। हालांकि भाजपाई आरोपित की गिरफ्तारी पर अड़े रहे।

बीती 27 सितंबर को समुदाय विशेष के युवक के स्थानीय लोगों के लिए अभद्र टिप्पणी तथा कथित पाकिस्तान समर्थित नारे का मामला थम नहीं रहा।

सोमवार से भाजपा व सहयोगी संगठनों ने आरोपित इस्लाम की गिरफ्तारी न होने पर मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ता शीतलापुष्कर मैदान पहुंचे और बेमियादी धरना शुरू कर दिया। एसडीएम आरके पांडे मौके पर पहुंचे। मगर हिंदूवादी संगठन गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

बाद में नगर क्षेत्र में जुलूस निकाल पुलिस के खिलाफ खूब गुबार निकाला। आरोपित को जानबूझ कर भगाने का आरोप भी लगाया। कहा कि जब तक पाकिस्तान समर्थित नारे लगाने वाले को गिरफ्तार नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा। फजीहत झेलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक तपेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए पहुंची।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...