1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड: स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी, अब तक कई लोगों की हो चुकी है मौत

उत्तराखंड: स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी, अब तक कई लोगों की हो चुकी है मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड: स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी, अब तक कई लोगों की हो चुकी है मौत

(संवाददाता विमल भारती की रिपोर्ट)

सरकारी अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए चाहे वादे और दावे कितने भी किए जा रहे हो, लेकिन धरातल पर हालात एकदम लचर है। उत्तराखंड के बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों के पद लंबे समय से खाली चल रहे। लेकिन हैरानी की बात यह है जानकारी होने के बाद भी प्रदेश सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। जिसको लेकर राज्य आंदोलनकारियो ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और सरकार से जल्द ही खाली चल रहे पदों पर डॉक्टर तैनात करने की मांग की।

दअरसल, तहसील बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से डॉक्टरों के इंतजार में कुर्सियां धूल फांक रही है। जिसको लेकर राज्य आन्दोलनकारियों ने सीएचसी बाज़पुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर धरना प्रदर्शन किया और सरकार को जल्द स्वास्थ्य सुविधा बहाल करने की चेतावनी दी।

बताते चलें कि, सीएचसी बाजपुर में लंबे समय से विशेषज्ञ डॉक्टरों के सभी पद खाली चल रहे है। जिसका खामियाजा यहां आने वाले मरीजों को अपनी जान देकर भुगतना पढ़ रहा है बेहतर चिकित्सा सुविधा ना मिलने के कारण अबतक यहां कई लोग मौत के मुंह में भी समा चुके हैं और हैरानी की बात यह की क्षेत्र में तीन तीन मंत्री होने के भी सीएचसी बाजपुर आज अपंग बना हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...