1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड: महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

उत्तराखंड: महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड: महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

(रुद्रपुर से संवाददाता दीपक कुकरेजा की रिपोर्ट)

उत्तराखंड : रुद्रपुर में भी महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। देर रात से हो रही तेज बरसात के बाद भी श्रद्धालु मंदिरों और शिवालओ में पहुंचकर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक कर रहे हैं।

रुद्रपुर सहित किच्छा,  गदरपुर,  दिनेशपुर, पंतनगर क्षेत्र के मंदिरों में जगह-जगह शिवालय में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की जा रही हैं।

रुद्रपुर के लक्ष्मीनारायण मंदिर, आवास विकास के शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंच भगवान शिव को जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। सुबह से लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर। अपने परिवार की सुख-शांति की कामना कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...