देहरादून:हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन की अगुवाई में नगर निगम और लोनिवि की टीम ने देहरादून में अलग-अलग जगहों पर सड़क पर हुए कब्जों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई हुई। मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने राजपुर रोड में सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार को गिरा दिया। उक्त दीवार सड़क की जमीन पर बनी थी।
वही मसूरी डायवर्जन में पुरानी चुंगी को भी जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद नगर निगम की टीम मसूरी रोड डीआईटी यूनिवर्सिटी पहुंची। यहां डीआईडी यूनिवर्सिटी की दीवार को भी जेसीबी से तोड़ डाला गया।
वही छह नंबर पुलिया में चले अभियान के दौरान लोगों ने टीम का विरोध किया। इस दौरान टीम में शामिल अधिकारी भी अतिक्रमण को लेकर असमंजस की स्थिति में रहे।
वहीं दूसरी तरफ तरफ प्रिंस चौक के आसपास अभियान नहीं चल पाया, क्योंकि टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके अलावा किशन नगर चौक पर काफी देर तक गाड़ियां खड़ी रही, लेकिन टीम नहीं पहुंची ।दोपहर बाद अतिक्रमण हटाने के लिए टीम यहां से रवाना हुई।