देहरादून: उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह गुरुवार को कोरोना के कारण इस ऑनलाइन आयोजित किया गया। दून मेडिकल कालेज स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल के 922 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई।
इसके अलावा 19 छात्र-छात्राओं को चांसलर गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। वहीं चार को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि दी गई। साथ ही चार को सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र के लिये डा. एमसी पंत पुरस्कार दिया गया।
ई- कॉन्वोकेशन में मुख्य अतिथि कुलाधिपति व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, और विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़े।
इन्हें मिली उपाधि सत्र-2020
- एमडी/एमएसः 51 अभ्यर्थी
- एमबीबीएसः 176 अभ्यर्थी
सत्र-2019
- मेडिकल एमडी/एमएसः 31 अभ्यर्थी
नर्सिंग
- एमएससी नर्सिंगः 63 अभ्यर्थी
- पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंगः 97 अभ्यर्थी
- बीएससी नर्सिंगः 319 अभ्यर्थी
पैरामेडिकल
- एमएससी मेडिकल कोर्सेसः12 अभ्यर्थी
- बीएससी आप्टोमेट्रीः 41 अभ्यर्थी
- बीएससी माइक्रोबायोलाजीः24 अभ्यर्थी
- बीएससी एमएलटीः 60 अभ्यर्थी
- बीएमआर आइटीः35 अभ्यर्थी
- डीएमएलटीः आठ अभ्यर्थी
चांसलर मेडल
- हल्द्वानी मेडिकल कालेज (2016-19)
- डा. अमित गुप्ता एमडी फार्माकोलाजी
- डा. चारू जखवाल एमडी एनेस्थीसीयोलाजी
- डा. आकाश एमडी जनरल सर्जरी
हल्द्वानी मेडिकल कालेज (2017-20)
- डा. प्रेरणा सिंह एमडी एनाटामी
- डा. भाग्यश्री एमडी पैथोलाजी
- डा. सत्या नारायणन के एमडी एनेस्थीसीयोलाजी
- डा. भाष्कर पैन्यूली एमएस आप्थलमोलाजी
डाक्टर आफ साइंस की मानद उपाधि
- पद्मश्री प्रो. सुनील प्रधान, विभागाध्यक्ष न्यूरोलाजी विभाग संजय गांधी पीजीआइएमएस लखनऊ
- प्रो. संजीव मिश्रा, निदेशक एम्स जोधपुर
- प्रो. सौदान सिंह, डीन नगर निगम मेडिकल कालेज दिल्ली (पूर्व कुलपति एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय)
- डा. डीके शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक एम्स नई दिल्ली