1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड: योग फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के रूप CM योगी हुए शामिल

उत्तराखंड: योग फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के रूप CM योगी हुए शामिल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड: योग फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के रूप CM योगी हुए शामिल

उत्तराखंड के ऋषिकेश में सात दिन चलने वाले योगा फेस्टिवल कार्यक्रम में मुख्यातिथि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ पहुंचे साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मंच पर मौजूद रहे। दीपप्रज्वलन कर , गणेश वंदना के साथ अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

तो वहीं, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे स्वामी अद्धवेतानन्द महाराज, मोजी बाबा , योगनी उषा माता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि, योगा हर एक व्यक्ति के स्वस्थ जीवन के लिए बहुत जरूरी है, लोगों को सुबह थोड़ा समय निकाल कर योगा करना जरूर करना चाहिए। योग की प्रचीन विधा को, दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का जो अतुल्य कार्य यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, वास्तव में इसके लिए हर भारतवासी को और दुनिया के हर योग प्रेमी को प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन करना चाहिए।

वास्तव में योग भारत की ऋषि परंपरा का प्रसाद है। जब हम योग की बात करते हैं तो एक विराटता की उन सभी तत्वों के समन्वय की बात उनके साथ जुड़ जाती है, जो हम सबको इस सम्पूर्ण चराचर जगत के साथ हमारे संवाद को आगे बढ़ाता है। योग से संबंधित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के लोकप्रिय सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज एवं देश और दुनिया से आए सभी साधकगणों के मध्य मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...