1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. पीपलकोटी के पास चाड़ा में शनिवार देर शाम कार दुर्घटना में भाजपा नेता समेत दो की मौत,सीएम ने दी श्रद्धांजलि

पीपलकोटी के पास चाड़ा में शनिवार देर शाम कार दुर्घटना में भाजपा नेता समेत दो की मौत,सीएम ने दी श्रद्धांजलि

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीपलकोटी के पास चाड़ा में शनिवार देर शाम कार दुर्घटना में भाजपा नेता समेत दो की मौत,सीएम ने दी श्रद्धांजलि

चमोली:  बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी के पास चाड़ा में शनिवार देर शाम कार दुर्घटना में भाजपा नेता समेत दो की मौत हो गई थी। चट्टान पर फंसे दोनों शवों को सोमवार दोपहर बाद एनडीआरएफ और पुलिस ने चट्टान से निकाल लिया है। शवों का पोस्टमार्टम पीपलकोटी में ही किया जाएगा।

दुर्घटना में मृतक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल और ओबीसी के जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पीपलकोटी पहुंच चुके है।

बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी के समीप चाड़ा नामक स्थान पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। शनिवार की देर रात में पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू की, लेकिन रात होने के कारण सही जानकारी नहीं मिल पाई।

इसके बाद रविवार की सुबह से ही तलाश शुरू कर दी गई थी, जिसमें दो शव चट्टान पर फंसे हुए दिखाई दिए। पर  आवागमन का कोई रास्ता होने के कारण शवों तक नहीं पहुंचा जा सका।

रविवार को देर शाम तक एनडीआरएफ और पुलिस रेस्क्यू अभियान चलाती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। फिर सोमवार को दोबारा से अलकनंदा नदी के दोनों किनारों पर रस्सी डालकर शवों तक पहुंचने का प्रयास किया गया और उन्हें बाहर निकाला गया।

कार में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और बीकेटीसी के निवर्तमान अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल के साथ ही ओबीसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान सवार थे।

दोनों की इस दुर्घटना में मौत हो गई है। शवों का पोस्टमार्टम पीपलकोटी में ही करवाया जा रहा है। साथ ही भाजपा नेताओं की आकस्मिक मौत पर उन्हें श्रद्धाजंलि देने के लिए मुख्यमंत्री भी पीपलकोटी पहुंच चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...