उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में चल रहे दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में जांच कर रही एसआईटी की टीम ने अब तक बाहरी कॉलेजों के 2500 से अधिक छात्र-छात्राओं से पूछताछ की है। जिसमें एसआईटी ने अब तक 35 मुकदमे दर्ज कराए हैं।
इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लगभग 18 बिचौलिए और इंस्टिट्यूट स्वामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब एसआईटी की टीम उधम सिंह नगर जिले के कॉलेजों और इस्टीट्यूटों की जांच कर रही है और इंस्ट्टियूट में छात्र-छात्राओं के बयान दर्ज कर रही है।
उधम सिंह नगर के एएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी की टीम द्वारा लगातार छात्र-छात्राओं के बयान दर्ज कर उनके कागजों की जांच की जा रही है और जिन दलालों ने छात्र छात्राओं के फर्जी दस्तावेज तैयार कर छात्रवृत्ति हासिल की है, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि, अब उधम सिंह नगर जिले में एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं से पूछताछ शुरू कर दी गई है दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।