(उत्तराखंड से योगेश दुम्का की रिपोर्ट)
राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुए दंगे और फसाद को देखते हुए सौहार्द की भावना के तहत प्रगतिशील महिला एकता केंद्र परिवर्तन कामी छात्र संगठन ने निकाली सौहार्द रैली। इस रैली को निकालने का उद्देश्य सभी धर्मों में आपस में भाईचारा बनाए रखना और सभी धर्म के अनुयायियों को सौहार्द का रास्ता बताना था।

तो वहीं, आज लाल कुआं में निकाली गई इस रैली में मौजूद बिंदु गुप्ता का कहना था कि, दिल्ली में हो रही हिंसा वह दंगों का कहीं ना कहीं तार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार से जुड़ता है या इसके पीछे केजरीवाल सरकार का हाथ है पर पुलिस को हाथ में हाथ रखकर नहीं बैठना चाहिए उनको तुरंत धरपकड़ करके सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजना चाहिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि, इस रैली में मौजूद एक छात्र का कहना था कि आपसी भाईचारा बना रहना चाहिए। इसके लिए आज प्रगतिशील महिला एकता केंद्र परिवर्तन छात्र संगठन के बैनर तले यह रैली निकाली है, जिसका उद्देश्य सभी धर्मों के अनुयायियों को भाईचारा बढ़ाना है।